Saturday, May 21, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/5/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  22/5/2016 रविवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ राजनैतिक, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दान पुण्य में भी आप अग्रणी रहेंगे/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता,दुग्ध वितरक, एन जी ओ, नेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सामन्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति की सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/  कृषक वर्ग व् अनाज गोदाम के मालिक आज कुछ परेशानी की स्थिति मैं रहेंगे/ गर्मी व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में भी समय दे पाएंगे/ कृषक वर्ग, भू उत्पादों, ईंधन , बारूद व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, कृषि भूमि  निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि लीक से हट कर कुछ कर गुजरने में रहेगी/ आप नवाचारों, अनुसन्धान, समाज सुधार व् राजनैतिक क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/ वैज्ञानिक, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबन्धन योग्यता  आधार पर आप राजनीतिक, सामाजिक व् प्रशासनिक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ राजनीतिज्ञ, एन जी ओ,  सामाजिक कार्यकर्ता , सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ क्रोध, अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से  पूर्ण कर पाएंगे/ आगजनी, शार्ट सर्किट, गर्मी व् लू के प्रति सावधानी बरतिए/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/ सम्पति से जुड़े किसी लम्बित वाद से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  बहसबाजी व् क्रोध से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति की सौदेबाजी या मुकदमेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आगजनी, शार्ट सर्किट व् लू के प्रति सावधानी बरतिए/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव रखिये; प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति  आश्वस्त हो लीजिए/दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा/ कृषि भूमि व् कृषि उत्पादों, ईंधन, बारूद, बहु रंगी वस्तुओं व् नवरतन  के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment