Friday, May 20, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/5/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/5/2016  शनिवार  

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण  पाएंगे/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से अहम के टकराव के कारण उल्झने बढ़  सकती हैं/ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे और आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी व् आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ सोने, हीरे, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रेता, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ , सम्पति व् सोने के दीर्घ कालीन निवेशक, मीडिया, प्रकाशक, वास्तुविद व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे व् व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व्  सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,   सोने व् सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक , हीरे,वाहन, पेट्रोल के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक , योग प्रशिक्षक, शैक्षणिक संस्थान  संचालक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/अहम पर यथासम्भव काबू रखिये अन्यथा बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ वाहन चालन में अधिक सजगता बरतिए व्  वाहन क्रय भी आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप सराहनीय रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी आप कुछ पहचान बना पाएंगे/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी आज अधिक सजग रहिये/
अंक 6,15,24
पारिवारिक व्  व्यवसायिक दायित्व आज आपकी  प्राथमिकता रहेंगे, परन्तु आप साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
 आज आप भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयास दोनों से ही अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ मूवर्स व् पैकर्स, आर्किटेक्टस, सोने, हीरे, सम्पति, सरसों के तेल विक्रेता , धर्म प्रचारक, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप सराहनीय रहेगी/ आप भाग्य अनुकूलता से अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, हीरे,वाहन, पेट्रोल के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक , योग प्रशिक्षक, शैक्षणिक संस्थान  संचालक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता से सुखद रहेगी/  आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने, सम्पति, हीरे, वाहन  व् पेट्रोल के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक , योग प्रशिक्षक व्  शैक्षणिक संस्थान , मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट ,प्रकाशक व् धर्म  प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अधिक अनुकूल दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment