Saturday, April 16, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/5/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/5/2016  गुरुवार  
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व्  नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ राजनैतिक ,सामाजिक सरोकार व्  दान   पुण्य की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ राजदूत, नेता, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिए/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कुछ खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक व् रचनात्मक कार्यों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगें / साहित्यकार , मीडिया, प्रकाशक, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, आर्किटेक्टस, कला समीक्षक, फिल्म  निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्टस, सेक्सोलोजिस्ट्स व स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,
दैनिक गतिविधियाँ, कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद पूर्ण कर  पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से,आज आपकी सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्टस,सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , शिक्षाविद, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स  में निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/   किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर  महसूस करेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर  यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ सकती हैं/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिए, अन्यथा जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/
अंक 5,14,23
अपनी प्रंबधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने,सम्पति व् गृहनिर्माण उपयोगी सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्टस, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सोने,सम्पति, चॉकलेट्स,कॉफी ,तम्बाकू व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्टस , फिल्म निर्माता,सेक्सोलॉजिस्ट्स ,कला समीक्षक व गिफ्ट सेन्टर संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ लेखक,अनुवादक, फिल्म निर्माता, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस,  भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, कला दीर्घा संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/  राजनैतिक व् प्रशासनिक विवादो के दायरे से दूर रहिये/ आज भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी व् आप व्यवसायिक दायित्व भी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्टस, स्त्रीरोग विषेशज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता,सोने, सम्पति, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , लेखक, प्रकाशक,व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ, कुछ आर्थिक परेशानी के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश हेतु दिन प्रतिकूल  है/ कुछ विरोधी तत्व भी आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे, परन्तु असफल रहेंगे/ आर्किटेक्टस, वास्तु विद, सोने, सम्पति व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , साहित्यकार , मीडिया , प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment