Friday, March 4, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2016  रविवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता से, अपने दायित्व निभा पाएंगे/  जीवनसंगी के भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिए/
समाजसेवी संस्थाएं, राजनीतिज्ञ, दुग्ध उत्पादक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप, आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म  निर्देशक, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु मनचाहे ढंग से व्यय नहीं के पाएंगे/ सहचर से कुछ वैचारिक मतभेद का भी अंदेशा है/आज कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/
आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में बढ़ेगी/ ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म  प्रचारक व् योग प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक स्तर पर आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ अपव्यय के कारण आज जीवनसंगी के साथ मनमुटाव सकता है/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी अखरेगी/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध उत्पादक, सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति की सौदेबाजी आज न कीजिये व् अनर्गल वादविवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/ कृषक वर्ग को आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/  भाग्य अनुकूलता से, आप आप सामाजिक सरोकार वपर्बंधन की गतिविधियों व् राजनैतिक क्षेत्र मैं अग्रणी रहेंगे/


अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग के लिए भी अनुकूल दिन है/ भूरे रंग की वस्तुओं, कॉस्मेटिक्स व् चर्म उत्पादों के विक्रेता , फैशन व् ग्लैमर  जगत, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी व् क्रोध आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद व् रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/  आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद या सम्पति की सौदेबाजी आज आपकी परेशानी की वजह हो सकते हैं/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , कला समीक्षक ,फिल्म  निर्माता व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण आज राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझनों का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रुझान बढ़ेगा/ कृषक वर्ग, बहुरंगी वस्तुओं व् ईंधन के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट एवं  धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ व्यय से पूर्व  बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिए व् सहचर के साथ वैचारिक सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश कीजिये/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ ईंधन  के विक्रेता,  कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट एवं  धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment