Tuesday, March 29, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  30/3/2016  बुधवार    

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से निर्धारित लक्ष्य , कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद प्राप्त कर पाएंगे/ विदेशी  सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक हो सकते हैं/  विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार,  इवेंट मैनेजमेंट व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील  रहिये / नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/  पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ विदेश में फिल्म शूटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, भ्रमण, उच्च अध्ययन, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए, व्यवसाय बदलने व् निर्यात व्यवसाय के लिए उत्तम दिन है/ फैशन व् ग्लेमर जगत, खेल जगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार , सोने व् एथनिक जेवेलरी, सम्पति, सुनहरी, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप, आज आप कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ आर्किटेक्टस, सोने व सम्पति के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, गृह उपयोगी सामान के विक्रेता, शिक्षाविद, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ सहचर  की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयासों व् गणनात्मक क्षमता के आधार पर आज आप कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली भी आपके सहायक हो सकते है/ विदेश में उच्च अध्ययन , भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ शेयर्स में व् नए प्रोजेक्टस् में  निवेश न कीजिये/ मनोवैज्ञानिक, नर्सिंग होम्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, खेल जगत,
 इवेंट मैनेजर्स , निर्यातक, पर्यटन उद्यमी , स्लेटी रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, शिक्षा व्  गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्टस, सोने,सम्पति, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं  व् गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स , फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म निर्माता व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकम्पा दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ संगीत व् नृत्य निर्देशक, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लेमर जगत, खेल जगत ,निर्यातक, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मीडिया, प्रकाशक , आर्किटेक्टस व् आंतरिक सज्जाकार, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व्  व्यवसाय बदलने एवं विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
आज आप पारिवारिक व् कारोबारी दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक क्षेत्र में भी कुछ योगदान दे पाएंगे/ आर्किटेक्टस, सोने व् सम्पति के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, गृह उपयोगी सामग्री व् सरसों के तेल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयासों व् सुनियोजन से आप अपने दायित्व, कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ आज आप किसी से भी उधार न लीजिए व् उधार दिया हुआ धन  भी वसूलने न जाइए/ नवनिवेश के लिए दिन  जोखिमपूर्ण है/ आकस्मिक आये मेहमानों व संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में  कुछ फेर बदल का अन्देशा है/ आर्किटेक्टस, सोने व् सम्पति के विक्रेता , स्त्रीरोग विषेशज्ञ, मीडिया व् लेखक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment