Saturday, March 26, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  28/3/2016   सोमवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और मुखर होगी/  आप प्रशासनिक, राजनैतिक, सामाजिक सरोकार व् दान पुण्य की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में भी कुछ समय दे पाएंगे/ एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, पर्वतारोही, मीडिया, कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मिल्क फ़ूड, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से, आज चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक , एयर ट्रेवेल्स , मीडिया व् टूरिज्म सेक्टर, कलाकार  व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय साहित्य सृजन व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में दे पाएंगे/ कवि, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, एयर लाइन्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, साहित्यकार, मीडिया व्  कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये,अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अनुसन्धान, आविष्कार , सामाजिक व् प्रशासनिक नवाचारों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे व् लीक से हट कर कुछ कर पाएंगे/ आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध का अंदेशा है/  चांदी, कलाकृतियों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कला समीक्षक, एयर ट्रेवेल्स व्  टूरिज्म सेक्टर, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
 प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आज आप प्रशासनिक , राजनैतिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में पहचान बना पाएंगे/  विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत, सामाजिक कार्यकर्ता, एन जी ओ , दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप कोई उम्मीद न रखिये/ आपके क्रियाकलापों में एकरूपता से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  शांत मन से कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में  दे पाएंगे/ मोती व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया व्  टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17, 26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये,अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उच्च अधिकारियों  के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ कोई भी प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ उपभोग से पूर्ण दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्यवश आजआपकी स्थिति में किसी उल्ल्रेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ कुछ समाय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी ख़ुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment