Thursday, March 24, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  25/3/2016 शुक्रवार      
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान, आमोद प्रमोद व् मनोरंजन की ओर बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत कम होने के कारण, आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, जलशुद्धिकरण  सयन्त्र , सीफ़ूड, नमक, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व्  सी शेल्स के कलाकृतियों के विक्रेता , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व्  धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये / जलजनित संक्रमण, तेज़ बारिश या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/  फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,  फिल्म निर्माता, कला समीक्षक, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स , मॉडल्स व् क्यूरेटर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/  समुद्री व्यवसाय से जुड़े लोग, सी शेल्स की कलाकृतियों , मोती, सी फ़ूड  व्  नमक के विक्रेता , मीडिया व्  धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपव्यय के कारण, सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने के उपरान्त , रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में भी कुछ समय दे पाएंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिए/ शिप्पिंग सेक्टर,मत्स्य पालक, मोती व् नमक के विक्रेता. अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश हानिकारक हो सकता है/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से, आज आप राजनैतिक, सामाजिक, व् प्रशासनिक  क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक एवं वितरक, एन जी ओ व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् मेर सपाटे में समय दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, कलाकार, फिल्म निर्माता, कला दीर्घा संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, ब्यूटी पार्लर संचालक व् काफी हाउस , चर्म उत्पादों व् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता के कारण अपेक्षाकृत अधिक सुखद रहेगी/  शिपिंग इन्डस्ट्री , मेरीन इंजीनियर्स, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता
,फैशन व् ग्लैमर जगत , फिल्म निर्माता व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के बावजूद, आप दैनिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ व्यय से पूरब बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/  शांत चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment