Monday, March 14, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/3/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/3/2016  बुधवार  
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील, व्यस्ततापूर्ण व् सार्थक परिणाम देने वाला है/ अपने बौद्धिक स्तर, नेतृत्व की प्रवृति व् रचनात्मक गतिविधियों में रूचि के आधार पर आप कुछ खास पहचान बना पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , टूरिज्म सेक्टर , निर्यातक, इवेंट मेंजर्स, राजदूत, राजनीतिज्ञ , सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया, समुद्री उत्पादों, दुग्ध उत्पादों , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल है/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सजग रहिये/   संक्रमण,तेज़ बारिश या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/  अस्वस्थता के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,  व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/  विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ निर्यातक,बेंकर्स, लोन  व् ट्रेवेल एजेंट्स,बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स, खेलसामग्री , सीमेंट,पारे व् राख के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान् दीजिए ;रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/  शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों , सी शेल्स की कलाकृतियों व्  एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगें/  सन्तान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज सुखद परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली भी सहायक हो सकते हैं/  विदेश में कोरियोग्राफी, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा ,निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/  वाक इन इंटरव्यू व् व्यवसाय बदलने हेतु अनुकूल दिन है/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/  शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स , समुद्री उत्पादों व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से आप राजनैतिक , प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, राजनीतिज्ञ, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग होम्स,मनोचिक्त्सिक , निर्यातक व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप कोई आशा न रखिये/ सहज चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करते हुए, अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इन्डस्ट्री ,मोती ,सीफ़ूड , सी शेल्स की कलाकृतियों, एक्वा गार्ड्स , खेल सामग्री व स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक , निर्यातक व् खेल संवाददाता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/अहम पर यथासम्भव नियंत्रण रखिये; प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सन्तान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए /


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment