Friday, March 11, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/3/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/3/2016  रविवार  
==================================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी व् रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे , आमोद प्रमोद आदि की ओर रुझन बढ़ेगा/  शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज जल जनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं या तेज़ बारिश से परेशानी का अंदेशा है/ किसी भी  प्रोजेक्ट की शुरुआत आज  आप न कीजिए / कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में बिताइये या आराम कीजिये और छुट्टी के दिन  का आनन्द लीजिये/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व्  आमोद प्रमोद में रुझान रहेगा/ शिपिंग शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, कवि , अनुवादक,  कलाकार, मीडिया , मेरीन इंजीनियर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना पसंद करेंगे/ आपकी रूचि राजनैतिक व् सामाजिक नवचारों, आविष्कार, अनुसन्धान, साहसिक समुद्री अभियान व् समुद्री शोध के क्षेत्र में बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों , सी शेल्स की कलाकृतियों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, कवि , कलाकार, मीडिया , मेरीन इंजीनियर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति  के आधार पर, आज आप सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों में खास पहचान बना पाएंगे/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति  में रहेंगे/ नेता, एन जी ओ , सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु  क्रिया कलापों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि  में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगें/ कुछ समय रचनात्मक व धार्मिक गतिविधियों, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में दे पाएंगे/ साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, अनुवादक , कवि, मीडिया व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ उपभोग  से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिए व् कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश भी किसी बदलाव के आसार नहीं हैं/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करते हुए, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलजोल में  दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment