Sunday, March 6, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/3/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/3/2016  शुक्रवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन ग़तिशील है व् कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद, आप अपने सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश मैं उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार , भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु
जाने के लिए उत्तम दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स, कोरियोग्राफर्स, निर्यातक, खेल जगत,  मनोवैज्ञानिक व्  नर्सिंग होम्स , चाँदी व स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की  कमी महसूस होगी/

अंक 2,11,20,29
आज् व्यक्तिगत  प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकम्पा से भी लाभांवित होंगे/ कारोबारी व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी / प्रेमप्रसंग में प्रगाढ़ता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, खेल जगत, बेंकर्स, एयर लाइन्स, कोरियोग्राफर्स, निर्यातक, खेल जगत,  मनोवैज्ञानिक व्  नर्सिंग होम्स , चाँदी व स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों व् साहित्य सेवा में बढेग़ी / आर्थिक अवरोधों के बावजूद, आप शांत मन से दैनिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ एयर लाइन्स, चाँदी व कलाकृतियों के विक्रेता , मीडिया, कवि अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी के कारण आज आप अतिथि सत्कार व् बच्चों की अतिरिक्त मांगे पूर्ण करने के लिए खुले दिल से व्यय नहीं कर पाएंगे/  अपव्यय के कारण सहचर  से अनबन का अन्देशा है/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन व्यवस्ततापूर्ण व गतिशील है/ आर्थिक स्तर पर कुछ उलझनों के बावजूद आप अपने दायित्व निभा पाएंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, खेल सामग्री, सीमेंट, पारे व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स , खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स व मनोवैज्ञनिक , ट्रेवेल एजेंट्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ निर्यातक, खिलाड़ी, संगीत व् नृत्यनिर्देशक, सीमेंट, पारे व् राख के विक्रेता , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिएगा/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप  रहेंगे  समय रचनात्मक गतिविधियों में दे पाएंगे/ डेटिंग के लिए भी अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घ संचालक व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सजग रहिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी  का अंदेशा  हैं/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित कार्य गति ले सकते है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/  टूरिस्म सेक्टर,मीडिया, खेल संवाद दाता,निर्यातक, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,सेक्सोलॉजिस्ट्स,, नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सिक , भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके क्रियाकलापों  में नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आर्थिक अवरोधों के बावजूद, आप सामान्य  से दैनिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी के कारण आज आप अतिथि सत्कार व् बच्चों की अतिरिक्त मांगे पूर्ण करने के लिए खुले दिल से व्यय नहीं कर पाएंगे/  अपव्यय के कारण सहचर  से अनबन का अन्देशा है/ आज आपको कोई प्रियजन भी आपसे दूर जा सकता है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment