Tuesday, March 8, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2016   गुरुवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबन्धन क्षमता मुखर होगी/  राजनैतिक ,प्रशासनिक, सामाजिक सरोकार की व् दान पुण्य की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व्  दुग्ध उत्पादों के विक्रेता , एन जी ओ व् समाज  सेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की व् रचनात्मक गतिविधियों में  दे पाएंगे/ गृह उपयोगी सामग्री, सोने व् सम्पति  के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार , प्रसूतिगृह, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट  रहेंगे/ कुछ  समय रचनात्मक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  में भी  दे पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ सोने व्  रिहायशी भूमि के विक्रेता , मीडिया, साहित्यकार व् प्रकाशक, नर्सिंग होम्स, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये , अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आप आप अनुसन्धान, प्रशसनिक व् राजनैतिक नवनीति निर्माण के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ वैज्ञानिक, समाजसेवी संस्थाएं, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ प्रशासनिक व् रहनेटिक एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक , नर्सिंग होम्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्य सृजन व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार व् आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह एवं समाजसेवी संस्थाएं अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह , लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण, राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध  उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से ,आज आप  पारिवारिक व् कारोबारी दायित्व निभा पाएंगे/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/  प्रसूतिगृह, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ सोने व् सम्पति ,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स व् वास्तु विद, प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment