Wednesday, February 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/2/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  5/2/2016  शुक्रवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् व्यवस्ततापूर्ण  है/ आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद, आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ शेयर्स मैं निवेश प्रतिकूल परिणाम दे सकता है/ शिपिंग सेक्टर, होटल उद्यमी, समुद्री उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया, कला समीक्षक, कवि, संगीत व नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/  फैशन व् ग्लैमर जगत, खेल जगत, होटल उद्यमी, खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया, कला समीक्षक, कवि, संगीत व नृत्य निर्देशक, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स , सेक्सोलॉजिस्ट्स व् मनोचिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण, आप बच्चों की बढ़ती मांगे पूर्ण करने व् मेहमाननवाज़ी पर खुले दिल से व्यय करने में असमर्थ रहेंगे व् इसी कारण कुछ अनमने से रहेंगे/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग व् जल शुद्धिकरण सयन्त्र , मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता व् मौलिक सोच के आधार पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/  विदेश मैं इवेंट मैनजमेंट, खेल स्पर्धा, उच्च अध्ययन, भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/
शिपिंग सेक्टर, होटल उद्यमी, समुद्री उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक,संगीत व नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/
विदेश मैं सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु , निर्यात व्यवसाय व् भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , खेल जगत, कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मैनेजर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सतुंष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म  उत्पादों व् कास्मेटिकस के विक्रेता , फिल्म निर्माता व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, खेल जगत, निर्यातक, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, कोरियोग्राफर्स, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए व विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय  सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये, अन्यथा सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/  आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मैं फेर बदल का अंदेशा है/अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ अपने जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति विशेष संवेदनशील रहिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment