Saturday, February 27, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/2/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/2/2016  सोमवार  - ==============================================================
अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान् दीजिये/  रचनात्मक गतिविधियों व सामाजिक क्रियाकलापों में बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ मीडिया,कलाकार, अनुवादक,  एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन  हेतु उत्तम दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक  मीडिया, कलाकार, अनुवादक, एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर , आर्ट गेलेरी संचालक व् सामाजिक कार्यकर्ता  अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/  विदेश भ्रमण व् विदेश में जाकर बसने  क़े  लिए उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका  अधिकांश  समय लेंगे, परन्तु आप शैक्षणिक, साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों में भी सार्थक भागीदारी निभा पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, पर्यटन विभाग व् एयर लाइन्स, मीडिया, कलाकार, लेखक व् प्रकाशक , कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन के अवसर बन सकते हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति व् मौलिक सोच मुखर होगी/ आप साहित्यिक, सामाजिक गतिविधियों, अनुसन्धान, आविष्कार , प्रशासनिक व् राजनैतिक नवाचारों में योगदान दे पाएंगे/ पर्वतारोही, अन्तरिक्ष शोधार्थी , राजनेता, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , दुग्ध उत्पादों चांदी,हस्तशिल्प उत्पादों व् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता , निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स,  कला समीक्षक व वैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने उत्पादों को विदेश में पेटेंट करवाने हेतु विदेश अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  राजनीतिज्ञ, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी,  दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता एवं खेल संवाद दाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे,  परन्तु अपने क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् अभिरुचियों की तुष्टि के लिए भी दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
 आज सेहत व् आहार की ओर  अधिक ध्यान दीजिये/  किसी एलर्जी  या वायु जनित  संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/  एयर ट्रेवेल्स में भी कुछ बाधा के आसार हैं/  सहज मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए व् कुछ समय रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की  गतिविधियों में दीजिये/

अंक 8,17,26
दैनिक  दायित्व सामान्य रूप से  पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये ,अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आज आपकी उलझने बढ़ा सकते है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता  व् दुग्ध व्यवसायी आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्यवश  भी आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/  दैनिक दायित्व  सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/


,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment