Tuesday, February 23, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2016 गुरुवार  
==================================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक दायित्व सुरुचिपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/आज आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर  बढ़ेगी/  शिपिंग इन्डस्ट्री , मीडिया, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता , कला समीक्षक व् धर्म  प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता के प्रति विशेष सजग रहिये/  जलजनित संक्रमण, क्रोध व् अनर्गल वाद विवाद से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/ भाग्य अनुकम्पा से आपकी सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अस्वस्थता के बावजूद, दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ सोने , सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप भाग्य अनुकूलता व् सार्थक व्यक्तिगत प्रयास दोनों से ही अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में भी मन रमेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ घर मैं भी मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/  व्यवसाय व् निवास बदलने हेतु , सोने व् कृषि भूमि मैं दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल  दिन है//भू उत्पादों , सोने, सम्पति,नवरतन,ईंधन व् बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद के लिए अनुकूल दिन है/ दैनिक दायित्व भी शांत चित से पूर्ण कर पाएंगे/  शिपिंग इन्डस्ट्री , सीफ़ूड, मोती व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक,, मीडिया, जल शुद्धिकरण सयन्त्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर  दीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी / परिवार में भी आपकी राय का मान होगा, परन्तु क्रोध पर काबू रखिये/ आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ  व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकम्पा के फलस्वरूप, आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार,  सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, प्रसूतिगृह व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज कल्पना की स्वछन्द उड़ान के लिए उत्तम दिन है/  रचनात्मक व् सामाजिक गतिविधियों से पहचान बना पाएंगे/ शिक्षाविद,मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों, सोने, कलाकृतियों व गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , प्रसूतिगृह व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स,वास्तुविद, धर्म प्रचारक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, कृषि  उत्पादों, सोने, सम्पति, ईंधन व् बारूद के विक्रेता , प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  सामाजिक , साहित्यिक व् धार्मिक  गतिविधियों में मन रमेगा/ रिहायशी व् कृषि भूमि मैं दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, नवरतन, भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, सेना व न्यायपालिका, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, वास्तु विद्व आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर मैं शुभ कार्यों के आसार हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment