Friday, February 19, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2016  रविवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/  विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, निर्यातक, कोरियोग्राफर्स, राजनीतिज्ञ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , खेलजगत, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , एन ज़ी ओ  व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक् लाभ दिला सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
 आज व्यक्तिगत प्रयास  बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ मेहमान नवाज़ी में बच्चों के साथ  बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/ सोने व् सम्पति ,गृह उपयोगी वस्तुओं  व् स्टेशनरी  के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स, निर्यातक, साहित्यकार, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसीज अधिक अनुकूल आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक् लाभ दिला सकते हैं/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/  आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेरबदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ खिलाड़ी, मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, निर्यातक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, इवेंट मैनेजर्स, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी संस्थाए, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आप व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिए व् अपनी गणनात्मक योग्यता पर भी पूरा भरोसा कीजिए/ व्यवसाय विस्तार की नवनीतियां निर्धारत कीजिए/ विदेश मैं उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार ,भ्रमण, सांस्कृतिक  व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 6,15,24
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आप बखूबी निभा पाएंगे/ अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु  अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, साहित्यकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सोने व् सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप भाग्य अनुकम्पा से लाभान्वित होंगे व् व्यक्तिगत प्रयास भी बहुत सार्थक परिणाम देंगे/  विदेश मैं उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार ,भ्रमण, सांस्कृतिक  व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/
आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे व्  आप बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सरसों  के तेल ,सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज अहम के टकराव के कारण , राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती है/

अंक 9,18,27
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकाँश समय लेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये अतिथियों के कारण आज पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ , शिक्षाविद व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन  उधार न दीजिए, अन्यथा वसूलना मुश्किल होगा/
======================================================================


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment