Sunday, February 14, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/2/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/2/2016   मंगलवार  

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे की ओर बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, मीडिया, जलशुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , धर्म प्रचारक व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिए / सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या  सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषकवर्ग आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेगा/  आज कोई भी प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज् व्यक्तिगत  प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात  सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , कृषि भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, ईंधन, बारूद व् भू उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट , मर्चेंट नेवी,  ,थल सेना व् कमांडोज़ , धर्म प्रचारक व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपका रुझान रचनात्मक गतिविधियों, साहित्य सृजन, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद की ओर बढ़ेगा/ शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता , मीडिया, धर्म  प्रचारक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आदि अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/  क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से पर रहिये/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/ कृषक वर्ग को कुछ परेशानी हो सकती है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्वहन सामान्य रूप से  कर पाएंगे/  क्रोध व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ लम्बे से से टालते आ रहे सवास्थ्य परीक्षण को अब और अधिक टालना भी आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे, परन्तु आप भाग्य से किसी अनुकम्पा की उम्मीद नहीं रख सकते/ शिपिंग इन्डस्ट्री , जल शुद्धिकरण सयन्त्र , समुद्री उत्पादों के विक्रेता,  मर्चेंट नेवी, धर्म प्रचारक व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/  क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/

अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, वास्तु परामर्श,व् तीर्थ यात्रा की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/  भू उत्पादों , नवरतन , रेडीमेड वस्त्रों के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक , फोटो जर्नलिस्ट , न्यायपालिका व् सैन्य सेवा से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू उत्पादों , नवरतन के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक , फोटो जर्नलिस्ट , न्यायपालिका व् सैन्य सेवा से जुड़े लोग , कमांडोज़ , फायर ब्रिगेड  ,तीर्थ यात्री व् धर्म  गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment