Saturday, February 13, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/2/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/2/2016  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इन्डस्ट्री,  स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री, समुद्री उत्पादों व कलाकृतियों के विक्रेता , जल शुद्धिकरण सयन्त्र , मीडिया, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञनिक व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील है व् विदेशी सम्पर्क सूत्र एवं  मित्रमंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/  निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर,खेल जगत, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा हैं/

अंक 3,12,21,30
आज आकस्मिक आये अतिथियों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण , पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फल स्वरूप, दायित्व निर्वहन सहजता से कर पाएंगे/ शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, समुद्री उत्पादों व् कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित होंगे/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ शिपिंग इन्डस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स ,
 राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता ,मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम देने वाला है/ सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , नर्सिंग  होम्स, मनोवैज्ञानिक, निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, खिलाड़ी व् खेल संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/  कुछ समय पसन्द दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज का दिन हलचल भरा व् सार्थक परिणाम दायक है/ आज व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही आप लाभान्वित होंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, सीफ़ूड , मोती  व् कलाकृतियों के निर्यातक , सीमेंट, पारे  व् खेल सामग्री  के विक्रेता, मीडिया, खेलजगत, नर्सिंग होम्स, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक क्षेत्र में मतभेद बढ़ने का अंदेशा है/ उपभोग से पूर्व  दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आज कोई नए काम शुरू मत कीजिये; व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज आप मानसिक स्तर पर कुछ उलझनों से घिरे रहेंगे/ अचानक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, कुछ अनमने से रहेंगे/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम मैं भी कुछ फेरबदल का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कीजिये व् कुछ समय विश्राम कीजिये/
=======================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment