Sunday, February 28, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2016 मंगलवार  
===================================================
अंक 1,10,19,28
 आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप प्रशासनिक,सामाजिक व् राजनैतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध व्यवसायी, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, समाजसेवी संस्थाए, राजनीतिज्ञ व् प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  सम्पति से जुड़े किसी लम्बित वाद या सौदेबाजी से प्रतिकूल परिणाम की आशंका है/ अनर्गल वादविवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए /
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों व् योग ध्यान में मन रमेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, कृषि भूमि,ईंधन व बारूद ,बहु रंगी उत्पादों व् नवरतन  के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए व् उच्च अधिकारियों एवं बुजर्गों के साथ  वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/  आप आज अनुसन्धान,  आविष्कार , प्रशासनिक व् राजनैतिक  नवनीति निर्माण एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध व्यवसायी व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक क्षमता के आधार पर आज आप प्रशासनिक, सामाजिक व् राजनैतिक गतिविधियों के क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/ दायित्व निर्वहन प्रभावी ढंग से कर पाएंगे/ सम्पति से  न्यायिक प्रक्रिया  सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज अवांछित परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग को भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहते हुए , शांत मन से दायित्व निर्वहन की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/

अंक 8,17,26
आज अहम  पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर वादविवाद व् बुजर्गों से कहासुनी का अंदेशा है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ आपका रुझान आध्यात्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान आदि की ओर बढ़ेगा/  नवरतन, भू उत्पादों, ईंधन व् कृषि भूमि के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट , वास्तु विद व् धर्म  प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ योग ध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ कृषक वर्ग, फायर ब्रिगेड ,कमांडोज़, सेना व् न्यायपालिका ,भू उत्पादों,नवरतन, ईंधन व् कृषि भूमि के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment