Sunday, January 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/1/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  5/1/2016 मंगलवार      
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज  का दिन व्यस्ततापूर्ण है/ कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, आप अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी व् आज कुछ विरोधी जन भी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ टूरिज्म सेक्टर, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स,  भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
 आज आप संतान पक्ष की किसी समस्या से कुछ तनावग्रसित रहेंगे, परन्त्य् दृढ़तापूर्वक समाधान पाने की कोशिश  कीजिये/  आर्थिक संसधान अपेक्षाकृत सीमित  होने के कारण, आप मेहमान नवाज़ी व् बच्चों की अतिरिक्त मांगो के लिए मनचाहे ढंग से व्यय  नहीं कर पाएंगे/  आपका कोई प्रियजन भी आज आपसे बिछुड़ सकता हैं/  धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि उत्पादों, ईंधन, नवरतन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप विभिन्न व्यवसायिक ,सामाजिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों मैं दिन भर व्यस्त रहेंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेम प्रसंग मैं भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी व् अपव्यय के कारण, जीवनसंगी से अपव्यय का अंदेशा है/ विदेश मैं उच्च अध्ययन व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, होटल उद्यमी व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ अन्तरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ अनर्गल वाद विवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/ कोरियोग्राफर्स, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से सम्बंधित किसी प्रकरण से आज परेशानी का अंदेशा है/  फैशन व् ग्लैमर जगत, कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, म्यूजिक एलबम्स व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक, बेंकर्स,खेल जगत , फैशन व् ग्लैमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति की मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक क्रिया कलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान मैं मन रमेगा/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवा पाएंगे/फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, योग प्रशिक्षक,  कृषि उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ बच्चों की बढ़ती माने पूर्ण न कर पाने से आप  कुछ अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं कुछ बदलाव् का अंदेशा है/ कृषक वर्ग, ईंधन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता , न्यायपालिका , धर्म गुरु व् फोटो  जर्नलिस्ट  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment