Wednesday, January 27, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/1/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  29/1/2016   शुक्रवार
=====================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे की ओर बढ़ेगी, परन्तु  आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/  व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये, अन्यथा सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/  शेयर्स मै निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक,  मीडिया, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/  व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  फैशन व् ग्लैमर जगत, मीडिया, कलाकार, साहित्यकार, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रसूतिगृह, एयर लाइन्स , टूरिज्म सेक्टर, चांदी, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक व साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, समाज सेवी संस्थाएं, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, एयर लाइन्स,चांदी व् सोने के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ कला व् साहित्य के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी कुछ पहचान  बना पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, समाज सेवी संस्थाएं, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स,  सोने के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी /   व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  पारिवारिक सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रखरखाव हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, मीडिया, कलाकार, साहित्यकार, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रसूतिगृह,सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद भी अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति, स्टेशनरी, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सुनहरी एवं भूरे  के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी   स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से रचनात्मक व साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, समाज सेवी संस्थाएं, प्रसूतिगृह शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, सोने , सम्पति व् सरसों के तेल के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
 दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी कुछ पहचान  बना पाएंगे/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/  किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment