Saturday, November 21, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2015 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2015 रविवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ प्रबन्धन व् प्रशासनिक एवं राजनैतिक गतिविधियों, समाज सेवा व् दान पुण्य के क्षेत्र मैं आप कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय आमोद प्रमोद व् मेहमान नवाज़ी मैं भी दे पाएंगे/ निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, इवेंट मेनेजर्स.,नर्सिंग होम्स, खिलाड़ी, संगीत व् नृत्य निर्देशक , सीमेंट व् रेत के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्याके कारण,आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ यात्रा कार्यक्रम में भी बाधा आ सकती है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी हो सकती है/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि समाजसुधार, राजनैतिक व् प्रशासनिक नवनीति  निर्माण, अनुसन्धान व् आविष्कार आदि की ओर बढ़ेगी/विदेश मैं उच्च अध्ययन,भ्रमण,निर्यात व्यवसाय विस्तार , खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन  है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, समाज सेवी संस्थाए , कोरियोग्राफर्स, वैज्ञानिक व् शोधार्थी, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ होटल उद्यमी, ट्रेवल व् लोन एजेंट्स, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता , कोरियोग्राफर्स ,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ विदेशी सम्पर्कसूत्र व् मित्रमंडली आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों मैं नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी  छोटी खुशियाँ सहजने के कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों,  मेहमान नवाज़ी व् सैर सपाटे मैं दे पाएंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स, टूरिज्म सेक्टर व् खेल जगत ,निर्यातक व् होटल  उद्यमी अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/उपभोग से पूर्व , दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये, कुछ फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये ; नए प्रोजेक्ट्स के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये अतिथियों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं बदलाव का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment