Monday, November 16, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/11/2015 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक18/11/2015  बुधवार  
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं व् विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक मदद दे सकते है/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक, खेल जगत, टूरिज्म सेक्टर , निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मनेजर्स, राजनीतिज्ञ, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/ कृषक वर्ग आज कुछ प्रतिकूल स्थिति मैं रहेगा/  भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ सीमेंट, पारे व् राख़ के विक्रेता, ,नर्सिंग होम्स, पर्यटन उद्द्यमी , खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयासों के परिणाम स्वरुप, आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने की स्थिति मैं रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण, राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, टूरिज्म सेक्टर, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता , कोरियोग्राफर्स व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, बैंकर्स व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद भी आपकी उलझने बढ़ा सकते हैं/ सम्पति के लेन  देंन व् सम्पति से जुड़े किसी लम्बित वाद के आज प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/ शांत मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज सवास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ विदेश मैं बसे कुछ मित्रगण आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान मैं रूचि बढ़ेगी/  प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ वाद विवाद आपकी परेशानी बढा सकते हैं/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज कुछ परेशानी की स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप दृढ़तापर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, फोटो  जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका, कृषि उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता, वास्तु विद, धर्म प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment