Monday, October 5, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/10/2015 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/10/2015   बुधवार
======================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा , कोरियोग्राफी शूटिंग ,भ्रमण एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के किये उत्तम दिन है/ शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, कोरियोग्राफर्स,कलाकार, निर्यातक,बेंकर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता , मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से,आज आप अस्वस्थता के बावजूद ,अपने दायित्व निभा पाएंगे/ निर्यातक, नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक एवं टूरिज्म सेक्टर, आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों  मैं बढ़ेगी/ आप समस्यायों का निवारण मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण,आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मैं कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक, मनोवैज्ञानिक , शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज  कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, संगीत साधना ,आमोद प्रमोद,भ्रमण  व् विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ पर्यटन विभाग, शिपिंग सेक्टर, जलशुद्धिकरण सयंत्र, खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेंकर्स, सीफ़ूड, मोती व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , संगीतज्ञ व् कोरियोग्राफर्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, खेलजगत, निर्यातक, डे केयर सेंटर्स, नर्सिंग होम्स व मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्यवश भी, आज आपकी स्थिति मैं किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ आपके प्रयासों मैं नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों मैं बिताइये/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी, आपकी व्यवसायिक एवं सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/  वाक इन इंटरव्यू, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् विदेश प्रस्थान के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इण्डस्ट्री , कोरियोग्राफर्स, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स , सीफूड, मोती व् हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यातक,मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व्  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आकस्मिक आए मेहमानों व् सन्तान पक्ष की किसी समस्या कारन आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ मन शांत रखने की कोशिश कीजिए/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल होगा/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment