Friday, September 25, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/9/2015 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/9/2015   रविवार  
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक व् प्रबंधन गतिविधियों मैं कुछ ख़ास पहचान बना पाएंगे/एन जी ओ , सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ वाहन चालन  मैं आज अधिक सतर्क रहिये/ बुजुर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ अनर्गल  वादविवाद से भी यथासम्भव दूर  रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद , दायित्व निभा पाएंगे/ हीरे, वाहन, पेट्रोल के  विक्रेता,प्रकाशक, मीडिया , आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
 आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने  व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने स्थिति मैं रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व  निभा पाएंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/तीर्थ यात्रा के अवसर भी  बन सकते है/ आर्किटेक्ट्स ,वास्तु विद,सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट,मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, भू उत्पादों ,ईंधन व् बारूद , कृषि भूमि , हीरे व् नवरतन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों मैं प्रयासों मैं नवीनता की कमी खलेगी/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  वाहन चालन मैं भी अधिक सजग रहिये/आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/

अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ सम्पति  की मुकदमेबाजी या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती  है/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/  यातायात नियमों व् बुज़ुर्गों की अवहेलना
भी आप की परेशानी बढ़ा सकते है/  भाग्य अनुकूलता से प्रशासनिक व् प्रबन्धन गतिविधियाँ आप सुचारू रूप से निभा पाएंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को अब और अधिक टालना आपकी परेशानी का सबब  हो सकता है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति की मुकदमेबाजी व्  सौदेबाजी भी आपको आज प्रतिकूल परिणाम दे सकते है/ शांत मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार के प्रति लापरवाही न बरतिए / सम्पति  से जुडी  कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक  स्थिति रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान मैं मन रमेगा/ हीरे, वाहन, लोहे व् पेट्रोल, शल्य चिकित्सा  उपकरणों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स , धर्म गुरु व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ धर्म प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स, ईंधन व् वाहन, हीरे  नवरतन के विक्रेता , कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक , फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ राजनैतिक विवादों से दूर रहिये/

अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की  स्थिति  मै रहेंगे/  व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/  जर्नलिस्ट, प्रकाशक, तीर्थ यात्री  आर्किटेक्ट्स, कृषक वर्ग व् कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, हीरे, नवरतन, ईंधन व्  बारूद  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment