Saturday, September 19, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2015 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2015  
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर बढ़ेगी/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत कम होने के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ शेयर्स निवेश से हानि का अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के  प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/  शिपिंग इण्डस्ट्री , समुद्री  उत्पादों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक , मीडिया व् मनोवैज्ञानिक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण या  तेज़ समुद्री हवाओं से आज परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/  फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं व चर्म उत्पादों के विक्रेता ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति  रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों से  पहचान बना पाएंगे/ आर्थिक साधन अपेक्षाकृत सीमित होने से, आपको आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत सुनियोजित ढंग से व्यय करना होगा/ प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ समुद्री उत्पादों ,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , मीडिया अनुवादक , शिपिंग सेक्टर व् समुद्री  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे//

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने के साथ  साथ ,रचनात्मक  गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/  अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/  नवनिवेश् के लिए दिन  जोखिमपूर्ण है/शिपिंग इंडस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयन्त्र , समुद्री  उत्पादों के विक्रेता , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे//

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध  पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय  पसंददीदा गतिविधियों मैं दीजिये व् अपने आस  पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ भाग्य अनुकूलता से रचनात्मक गतिविधियों, फैशन व् ग्लैमर  पहचान बना पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ कॉफी, तम्बाकू, चॉकलेट्स के विक्रेता,  कला दीर्घा संचालक,  फिल्म निर्माता व् मॉडल्स अधिक अनुकूल  स्थिति मैं रहेंगे/ डेटिंग  के लिए अच्छा दिन है/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से भी आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ फिल्म निर्माता, फैशन व्  ग्लैमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म  उत्पादों , चांदी, मोती व् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता,शिपिंग सेक्टर, एक्वा गार्ड्स व् समुद्री  उत्पादों के विक्रेता , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे//  डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन  है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य वश भी आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ कुछ समय सामाजिक  मेलमिलाप मैं दीजिये /
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ नवनिवेश व्  शेयर्स मैं निवेश  प्रतिकूल है/ सुनियोजित ढ़ंग से  व्यय कीजिये/आज आपको अपने किसी आत्मीय मित्र  की कमी रह रह कर महसूस होगी/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment