Friday, August 21, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/82015 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/8/2015   रविवार  
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दान पुण्य मैं आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश सेवा मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , इवेंट मैनेजर्स, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक,कोरियोग्राफर्स , खेल जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ विदेश गमन, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् मेहमाननवाज़ी हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने,गृह निर्माण, घर व् ऑफिस की आन्तरिक सज्जा शुरू करने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ सोने व् सम्पति , गृह उपयोगी उत्पादों , सुनहरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, नर्सिंग होम्स , संगीत व् नृत्य निर्देशक, मनोरोग व्  स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व, भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ सन्तान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने से रहेंगे , परन्तु सहनशीलता से समाधान पाने की कोशिश कीजिए ;काफी हद तक सफल रहेंगे/ सोने व संपति के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह , साहित्यकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन गतिशील व् व्यवस्ततापूर्ण है/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, खिलाड़ी,मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् समाज सेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज् व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभन्वित होंगे/ पारिवारिक , सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ साहित्यिक व् राजनैतिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा/ सोने, सम्पति, स्लेटी, सफ़ेद  व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स , शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता  के फलस्वरूप, आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपका प्रभुत्व बढ़ेगा व् कुछ बाधित कार्य भी पूर्ण होंगे/ पारिवारिक , सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ विदेश मैं उच्च अध्ययन, भ्रमण , निर्यात व्यवसाय विस्तार , खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, कुटीर उद्योगपति, प्रसूतिगृह, टूरिज्म सेक्टर,  लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,साहित्यकार, मीडिया व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से, आप अपने पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/  सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, मीडिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों के कारण, आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/ आज पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम मैं फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सिुखद रहेगी व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश  हेतु अच्छा दिन है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment