Tuesday, August 11, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक मंगलवार 18/8/2015


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक मंगलवार  18/8/2015
===================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे मैं दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, सीफ़ूड, चाँदी , मोती व् हस्तशिल्प उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक् सचेत  रहिये/  उच्च ज्वर, रक्त विकार , चर्म विकार, जलजनित संक्रमण व् तेज़ बारिश से परेशानी का अंदेशा  है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शान्त मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ किसी भी नए कार्य के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, कृषक वर्ग, चाँदी , मोती ,भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं, ईंधन व बारूद के विक्रेता , सेना व् न्यायपालिका , शिपिंग इन्डस्ट्री व् साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे मैं दे पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , जल शुद्धिकरण सयन्त्र ,चांदी, मोती ,सीफ़ूड केविक्रेता व् निर्यातक, मीडिया ,मनोवैज्ञानिक व् धर्म प्रचारक ,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज शारीरिक व् मानसिक सवास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहिये/ मन की चंचलता व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/  सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/  कृषक वर्ग भी आज कुछ परेशान रहेगा/
अंक 6,15,24
आज क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/  स्वास्थ्य व् आहार के प्रति भी सजग रहिये/ सम्पति स्थानांतरण आज स्थगित कर दीजिये/  शान्त मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/
अंक 7,16,25
आज आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप , अस्वस्थता के बावजूद,अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों ,चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, धर्म प्रचारक, मनोवैज्ञनिक , मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ भू शोधार्थी , भविष्यवेत्ता, वास्तु विद, आर्किटेक्ट्स,सर्जन्स,मीडिया ,प्रकाशक, नवरतनव बहु रंगी   वस्तुओं  के विक्रेता , सेना व् न्यायपालिका , शिपिंग इन्डस्ट्री व् साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने अ अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं ऱहेंगे/ फायर ब्रिगेड, सेना ,न्यायपालिका, कृषक वर्ग. वास्तु विद, फोटो जर्नलिस्ट व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक , नवरतन, ईंधन व् बारूद के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment