Monday, July 20, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/7/2015 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/7/2015  बुधवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप लाभान्वित होंगे/ सामाजिक सरोकार की व् राजनैतिक एवं प्रबंधन गतिविधियों मैं आप कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, म्यूजिक एलबम्स व्  खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ ,कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/  विदेश में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने व् निर्यात व्यवसाय हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, सीमेंट, पारे,स्टील के विक्रेता, मनोरोगविशेषज्ञ , संगीतकार,निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सन्तान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मैं फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये,अन्यथा वसूलना मुश्किल हो जाएगा/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान, शोध कार्यों, प्रशासनिक नवाचारों व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु भी विशेष अनुकूल दिन है/ राजनीतिज्ञ, एन जी ओ , इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स,वैज्ञानिक, नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक, खिलाड़ी आज विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेश मैं उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा , निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए व् विदेशी लोकेशन पर कोरियोग्राफी के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , संगीतकार,इवेंट मैनेजर्स, बेकर्स , वैज्ञानिक , बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य वश भी किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों मैं बिताइए /
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/
निर्यात व्यवसाय विस्तार ,इवेंट मैनेजमेंट, खेल स्पर्धा , उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु विदश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, मनोरोग चिकित्सिक  व् फीजिओथेरपिस्ट , टूरिज्म सेक्टर व् बेंकर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं  रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/  आज कोई नया प्रोजेक्ट  शुरू न कीजिये; व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम मैं कुछ फेर बदल का अंदेशा  है/ किसी को उधार दिया गया धन भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/ अपने बच्चों  की किसी समस्या के चलते, आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ शांत मन से हल पाने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment