Thursday, June 25, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/6/2015 शनिवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  27/6/2015 शनिवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से ,कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ मित्रमंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके सहायक हो सकते है/ निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, मनोरोग व् बालरोगविशेषज्ञ , खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/वाहन चालन मैं अधिक सतर्क रहिये/
अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी से दूर रहिये/ आज भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अस्वस्थता के बावजूद अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ टूरिज्म  सेक्टर,निर्यातक, बेंकर्स, ट्रांसपोर्टर्स, खेलजगत, सर्जन्स  धर्मगुरु, मीडिया,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, वास्तु विद व् भविष्यवेता , वाहन,पेट्रोल, हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप स्वतन्त्रता पूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद,भविष्यवेता ,आध्यात्म गुरु, सेना व न्यायपालिका, कृषकवर्ग, सर्जन्स , हीरे, वाहन व् ईंधन बारूद के विक्रेता ,ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से थोड़े परेशान रहेंगे, परन्तु दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए हल पाने की कोशिश कीजिये, काफी हद तक सफल रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ बुजुर्गों व यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति से जुडी किसी वाद से भी प्रतिकूल परिणाम के आसार हैं/ भाग्य अनुकूलता से मित्रमंडली व विवदेशी सम्पर्क सूत्रों से कुछ आकस्मिक मदद मिल सकती हैं/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री ,म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता ,निर्यातक, होटल उद्यमी व् इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद  व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/ सम्पति की सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर इस्तेमाल कीजिए/ निर्यातक, बेंकर्स,इवेंट मैनेजर्स, टूरिस्ट गाइड, सीमेंट, पारे व् राख के विक्रेता,मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे सवास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना व आहार के प्रति लापरवाही आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ क्रोध पर भी काबू रखिए व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया  भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये व् क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषकवर्ग को भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ निर्यातक, खेल संवाददाता, इवेंट मैनेजर्स ,मनोचिकित्स्क, नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
वाहन,चालन मैं अधिक सचेत रहिये/ सर्जरी के लिए प्रतिकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ ईंधन, वाहन,हीरे ,नवरतन, कृषि उत्पादों के विक्रेता,मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्ट्स,आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
 आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद,भविष्यवेता ,आध्यात्म गुरु, सेना व न्यायपालिका, कृषकवर्ग,फोटो जर्नलिस्ट, तीर्थयात्री,सर्जन्स , हीरे, वाहन व् ईंधन बारूद के विक्रेता ,ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से थोड़े परेशान रहेंगे, परन्तु दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए हल पाने की कोशिश कीजिये, काफी हद तक सफल रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment