Tuesday, June 30, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/7/2015 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  2/7/2015  गुरुवार    
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज आप दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे मैं भी दे पाएंगे, परन्तु वाहन  चालन मैं अधिक सजग रहिये/ मीडिया, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक,  टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी कुछ /अतिरिक्त लाभान्वित होंगे/ दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ हीरे,सोने, चांदी ,सम्पति, वाहन ,पेट्रोल ,प्रिंटिंग इंक के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, एयर ट्रेवेल्स , मीडिया, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,योग ध्यान केंद्र व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे//
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कुटीर उद्योगपति , हीरे,चांदी, मोती ,सोने, सम्पति ,स्टेशनरी व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स,एयर ट्रेवेल्स , कला समीक्षक व् संग्रहालय आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांंत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे मैं भी कुछ  समय बिता पाएंगे, परन्तु यातायात नियमों के प्रति सचेत रहिये/ बुजुर्गों से वैचारिक सामंजस्य रखिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् एयर ट्रेवल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे,परन्तु आप सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  सोने व् सम्पति के विक्रय हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, सोने ,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं, पाठ्य सामग्री के विक्रेता, प्रसूतिगृह ,साहित्यकार ,आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा हैं/ एयर ट्रेवेल में भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने पारिवारिक व्  व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक व् शैक्षणिक गतिविधियों मैं रुझान बढ़ेगा व् आपकी राय का मान होगा/ हीरे , वाहन, पेट्रोल ,लोहे ,प्रकाशन  सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,  ट्रांसपोर्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,
सामाजिक, पारिवारिक व् कारोबारी स्थिति सुखद रहेगी/ सोने,हीरे ,जवाहरात, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल  के विक्रेता, सर्जन्स, प्रसूतिगृह,  आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स,वास्तु विद, भविष्यवेता ,धर्म गुरु,मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय योग ध्यान ,धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं दे पाएंगे/ मीडिया,प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट,धर्म प्रचारक, साहित्यकार, सोने,हीरे , वाहन, पेट्रोल, के विक्रेता, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment