Thursday, March 26, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2 /4 /2015 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2 /4 /2015 गुरुवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनातमक गतिविधियों ,आमोद प्रमोद, सैर सपाटे के लिए उत्तम दिन हैं/ एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर,मीडिया, पर्वतारोही, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता ,सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक , सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/परिवार मैं आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ चांदी,हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता  व् निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स, आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स,आंतरिक सज्जाकार , साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, शैक्षणिक संस्था संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे / निवास व् व्यवसाय बदलने व् गृह निर्माण शुरू करने  के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ घर व्  ऑफिस की आन्तरिक सज्जा , गृह निर्माण शुरू  करने के लिए उत्तम दिन है/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने, चांदी, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के  विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, प्रकाशक, नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार ,अनुसंधान , शोध कार्यों व् सामाजिक सरोकार की  गतिविधियों मैं बढ़ेगी/ रचनात्मक गतिविधियों , आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण के लिए व् अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए उत्तम दिन  है/  पर्वतारोही, मीडिया कला समीक्षक, चांदी ,कलाकृतियों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  आर्किटेक्ट्स, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, साहित्यकार , सामाजिक कार्यकर्ता , सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों मैं दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स प्रसूतिगृह, सोने व् सम्पति के विक्रेता , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण  या किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ साहित्यकार,सामाजिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्था संचालक ,सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ परिवार मैं आपकी राय का मान होगा/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति , भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ आज साहित्यिक क्षेत्र मैं भी सराहनीय योगदान दे पाएंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स , सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक माहौल सुखद रहेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment