Monday, May 26, 2014

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/5/2014 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/5/2014 बुधवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक व  राजनैतिक क्षेत्र मै वर्चस्व बढ़ेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश मै भ्रमण ,इवेंट मैनजमेंट,निर्यात व्यवसाय विस्तार ,खेल स्पर्धा व उच्च अध्ययन  अध्ययन हेतु जाने के लिये अनुकूल दिन हैं/टूरिज्म सेक्टर,सफ़ेद व स्लेटी रँग कि वस्तुओँ के विक्रेता ,एन ज़ी ओ अधिक  लाभप्रद स्थिति मै रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मै कोई  ख़ास बदलाव नहीँ ला पाएँगे/ भाग्य अनुकूलता से आज कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ लोन व ट्रेवेल एजेंट्स,टूरिज्म सेक्टर,बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ,कोरिओ ग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मै रहेँगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आक्समिक आये मेहमानो की वजह से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेँगे /पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में भी फेर बदल का अन्देशा है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा  सकते है/विदेश मै कार्यरत प्रशसनिक अधिकारी,राजदूत व सास्कृतिक शिष्ट मण्ड़ल आज अधिक अनुकूल स्थिति मै रहेँगे/अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिये,आविष्कार ,अनुसंधान व प्रशासनिक नवाचारों के लिये उत्तम दिन है/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दिजिये व अपनीं  गणनात्मक योग्यता पर भी पूरा  भरोसा कीजिये/भाग्य व कर्म दोनो ही  आज को आप् को आशा से अधिक देंगे/बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक,राजनेता,सामाजिक कार्यकर्ता ,इवेंट मैनेजर्स ,सफ़ेद व स्लेटी रँग की वस्तुओँ के विक्रता,खेल जगत ,टूरिज्म सेक्टर व लोन  एजेन्सियां आज अधिक अनुकूल स्थिति मै रहेँगे/


 अंक 6,15,24
आज आपकी स्थिति मै किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ शांत चित से दैनिक गतिविधियॉं पूरी कर  पाएँगे/कुछ समय सामाजिक  मेलमिलाप मै दिजिए /

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मै कोई खास बद्लाव नहीँ  ला पाएँगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आज आप विदेशी  सम्पर्क सूत्रोँ व मित्र मंडली से कुछ आकस्मिक लाभ पा सकते हैं/ मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक,इवेंट मैनेजर्स,निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर,नर्सिंग होम्स,खेलजगत अधिक अनुकूल स्थिति मै रहेंगे /विदेश गमन हेतु उत्तम  दिन है/

अंक 8,17,26
आज अहम् पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी का  सबब बन  सकते  है/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो  लीजिये /फ़ूड पोइज़निंग का  अंदेशा है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मै कोई ख़ास बदलाव नहीं  ला पाएँगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व संतान पक्ष की किसी चित से आज आप क़ुछ  अनमने से रहेँगे/आज किसी को भी उधार मत दीजिये/
=====================================================================


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment