Saturday, June 15, 2013

ANK GANANA 16/6/2013 SUNDAY

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/6/2013
========================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे,साहसिक समुद्री अभियान,राजनेतिक व् सामाजिक गतिविधियों व् दान पुन्य मैं बढेगी/आपकी बौद्धिक  क्षमता प्रखर होगी /शिपिंग सेक्टर,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक ,सफ़ेद रंग की वस्तुओं ,दुग्ध उत्पादों , चांदी,मोती ,मत्स्य के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर  विशेष सचेत रहिये/जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/अस्वस्थता के बावजूद दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /आराम कीजिये /आज अधिक थकना सेहत पर प्रतिकूल असर कर  सकता है/

अंक 3,12,21,30
आज शांत चित से आप अपने  निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/सैर सपाटे,आमोद प्रमोद, नौका विहार आदि मैं रूचि रहेगी/शिपिंग सेक्टर,चांदी,समुद्री उत्पादों के विक्रेता ,धर्म गुरु, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/कुछ समय आमोद प्रमोद,सैर सपाटे व् रचनात्मक गतिविधियों मैं दे पाएंगे/प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/अहम पर  काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/राजनेतिक व् प्रशासनिक गतिविधियों मैं आप, भाग्य अनुकूलता से कुछ यश प्राप्त करेंगे/विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी,दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/


अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न हो पाएंगी/
कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दीजिये/अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज आप शांत चित से अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/शिपिंग सेक्टर,चांदी,मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता ,तैराकी प्रशिक्षक,गोताखोर ,मीडिया,कलाकार व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/अहम पर यथासंभव काबू रखिये/प्रशासनिक,राजनेतिक स्तर पर मतभेद व् बुजुर्गों से अनबन आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/
सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् अपनी पसंदीदा गतिविधियों मैं दीजिये व् दिन का भरपूर आनंद लीजिये/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment