Thursday, October 4, 2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/10/2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक ५/१०/२०१२

अंक १,१०,१९,२८

आज मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/ मित्र मंडली व विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन व सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ आर्थिक नव निवेश में कुछ जोखिम का अंदेशा है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत महसूस करेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज का दिन गतिशील है/ आप उर्जावान रह के विभिन्न गतिविधियों में  बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे/ कर्म व भाग्य दोनों ही आपका साथ देंगे/ कलाकार, कला समीक्षक, आर्ट गैलरी व गिफ्ट सेंटर संचालक, फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, खिलाड़ी, निर्यातक ,इवेंट मेनेजर्स, मनो रोग व बाल रोग विशेषज्ञ, मीडिया, खेल संवाद दाता, नृत्य व संगीत निर्देशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पाद, भूरे रंग की वस्तुओं, एथिनिक जेवेलेरी व चांदी के विक्रेता, सीमेंट व पारे के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज संतान पक्ष की किसी चिंता से या अपने किसी प्रियजन के विछोह के कारण आप कुछ अनमने से रहेंगे/शांत व व्यवस्थित चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/ रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों से कुछ धन व यश प्राप्ति के आसार हैं/ चांदी के निवेशक व विक्रेता, उड्डयन व पर्यटन विभाग अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज का दिन गतिशील है/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेश मैं इवेंट मेनेजमेंट, उच्च अध्ययन हेतु व सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं खेल प्रतियोगिता हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक ५,१४,२३

आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग व्यवसाय विस्तार हेतु कीजिये/ पारे, राख व सीमेंट के विक्रेता व निर्यातक, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी, संगीतकार, इवेंट मेनेजर्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बच्चों व मेहमानों, मित्र मंडली के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक ६,१५,२४

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मे कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ आकस्मिक धन व यश लाभ के आसार हैं/ फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार व सेक्सोलोजिस्ट, कॉस्मेटिक विक्रेता, भूरे रंग की वस्तुओं के व्यापारी व सौन्दर्य विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज आप विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे व व्यवसायिक कारणों से यात्रा के आसार हैं/ मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा/ बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक, खेल व संगीत जगत से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ८,१७,२६

आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए व सामाजिक मेल जोल के लिए दे पाएंगे/

अंक ९,१८,२७

आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व अनचाहे मेहमानों की वजह से भी अनमने रह सकते हैं/ आर्थिक संसाधनों की कमी महसूस होगी,परन्तु अपने  संसाधनों से ही काम चलाने की कोशिश कीजिये व किसी से भी उधार न लीजिये/



www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment