Wednesday, September 26, 2012

ANNK GANANA 27/9/2012


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक  27/9/2012

अंक 1, 10, 19, 28
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ शांत चित से कार्य संपन्न कर पाएंगे/ विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे व विदेश में उच्च अध्ययन जाने हेतु अनुकूल दिन है/ सीमेंट व पारे, राख के निर्यात से लाभ प्राप्त होगा/
अंक 2, 11, 20, 29
आज मन को शांत व व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/ घर परिवार व व्यवसाय की जिम्मेदारियां सुचारू रूप से निभ जायेंगी/ मेहमान नवाजी से खुशी मिलेगी/ बच्चे आपकी संगत में रहना पसंद करेंगे/साहित्यिक व सामाजिक दायरा विकसित होगा/ सोने व सम्पति में  निवेश लाभ देगा/
अंक 3, 12, 21, 30
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ सेना व न्यायिक सेवा से जुड़े लोग विशेष अनुकुल स्थिति में रहेंगे/सोने, सम्पति, भू उत्पादों, नवरतन व बहु रंगी वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा/ आध्यात्मिक व साहित्यिक गतिवधियों मैं रूचि रहेगी/ परन्तु आज संतान  पक्ष की कोई चिंता आपको विचलित कर देगी/ मन को व्यवस्थित रख समस्या का समाधान पा सकेंगे/
अंक 4, 13, 22, 31
आज का दिन आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव लाने  वाला नहीं है/शांत चित से दैनिक क्रिया कलापों  पर ध्यान दीजिये/ इवेंट मैनजमेंट व विदेश यात्रा हेतु अनुकूल दिन है/ सीमेंट व पारे के निर्यात से लाभ मिलेगा/मेहमान नवाजी में  वक्त खुशनुमा बीतेगा/
अंक 5, 14, 23
आज क्रोध पर यथा  संभव नियंत्रण रखिये/ आग से भी हानि का अंदेशा है/ आज सम्पति स्थानांतरण न कीजिये/ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आज आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होगा/ निर्यात के कारोबार में  लाभ मिलेगा/ साहित्यिक व सामाजिक दायरा बढेगा/
अंक 6, 15, 24
आज घर व व्यवसाय की जिम्मेदारियां आप स्वेच्छा से पूरी करना चाहेंगे/ सोने, सम्पति व प्रकाशन में निवेश लाभ देगा/ साहित्यिक अभिरुचि विकसित होगी/ कला समीक्षक व आंतरिक सज्जाकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक 7,16,25
आज स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ मेहमानों व बच्चों के साथ बिताया गया समय आनंद देगा/ सोने व सम्पति तथा प्रकाशन में निवेश लाभ देगा/ विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे व सीमेंट,पारे, म्यूजिक एलबम्स एवम खेल सामग्री का निर्यात लाभ देगा/
अंक 8, 17, 26
आज आप घर परिवार व व्यवसाय की जिम्मेदारियां सहजता से व सफलता से निभा पाएंगे/ साहित्यिक दायरा विकसित होगा/सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ आर्किटेक्ट्स, वास्तुविद, सोने व सम्पति के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 9, 18, 27
आज मानसिक  तनाव के चलते अपनी अभिरुचियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, परन्तु पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा लेंगे/ सम्पति निवेशक, धर्म गुरु, वास्तु विद, सुनार, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज मांगलिक कार्य घर में प्रसन्नता का माहौल बना देंगे/
 www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment