Monday, September 24, 2012

ANK GANANA 25/9/2012


अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक २५/९/२०१२

अंक १
आज का दिन  सुरुचिपूर्ण ढंग से बीतेगा/ कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियाँ आपको संतुष्टि देंगी/ सफ़ेद रंग के वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों, चांदी,  मोती, नमक व मत्स्य का विक्रय आतिरिक्त लाभ देगा/
अंक २
आज जल जनित संक्रमण से परेशानी हो सकती है/ पेय जल की शुद्धता की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई  भी न्यायिक प्रक्रिया आज  शुरू न कीजिये/ सोने में  निवेश व विक्रय लाभ देगा/ सामाजिक साहित्यिक गतिविधियों में  रूचि बढेगी/
अंक ३
आज का दिन आपके लिए विशिष्ट है/सोने,चांदी,नवरतन का व्यापार,सम्पति में  निवेश, धान व अन्य भू उत्पादों का व्यापार आज विशेष लाभप्रद है/ सामाजिक सम्मान में  भी वृद्धि होगी/ आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा/ मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे/
अंक ४
आज का दिन रोमांचकारी है/ साहसी समुद्री अभियान व जल विहार के कार्यक्रम बनेंगे/ समुद्री उत्पादों व चांदी का विक्रय विशेष लाभ देगा/ मनोरंजन व आमोद प्रमोद तथा कलात्मक गतिविधियों में समय बीतेगा/
अंक ५
आज सम्पति स्थानातरण स्थगित कर दीजिये/ गृह व शिक्षा ऋण लेने व देने के लिए अनुकूल दिन है/साहित्यिक व सामाजिक दायरा विकसित होगा/ आपकी राय का मान होगा, परन्तु संयमित रहिये व क्रोध पर नियंत्रण रखिये/
अंक ६
आज आग व क्रोध से हानि का अंदेशा है/ साहित्य व सामाजिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/ परिवार के साथ समय खुशनुमा बीतेगा, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/
अंक ७
आज आप मनोवैज्ञानिक सोच से समस्यायों का समाधान पाना पसंद करेंगे/ साहसी समुद्री अभियान, समुद्री उत्पादों का विक्रय, चांदी व सोने के व्यापार से विशेष लाभ मिलेगा/ सम्पति में  निवेश करें,परन्तु स्थानांतरण  न करें/
अंक ८
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, कलाकार, सोने व सम्पति के निवेशक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा/ घर परिवार की खुशियाँ आपकी प्राथमिकता रहेंगी/
अंक ९
आज परिवार में  मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे/ रिश्तेदारों के साथ मौज मस्ती में  समय बीतेगा/ नव रतन, हीरे, सोने, भू उत्पादों, बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति में निवेश कीजिये/ आज आध्यत्मिक गतिविधियों में रूचि रहेगी /सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment