Sunday, September 23, 2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/9/2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/9/2012

अंक 1, 10, 19, 28

आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स से  भी हानि का अंदेशा है/ आज आर्थिक संसाधनों के कमी के कारण कार्य शिथिल गति से होंगे/ सहचर से फिजुलखर्ची के कारण मन मुटाव का अंदेशा है/कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों से आपको संतुष्टि मिलेगी/

अंक 2, 11, 20, 29

आज चांदी के व्यापार में आपकी चांदी है/ सोफ्ट टोयस, चोकोलटेस, एथिनिक जेवेलेरी, कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ आर्थिक सुदढ़ स्थिति के साथ ही साथ सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी/ सहचर से सम्बन्ध में मधुरता बढेगी/ आज डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आर्थिक संसाधनों की कमी खलेगी व आपको अपनी शोपिंग लिस्ट में कटौती करनी पड़ सकती है/ योजना पूर्वक व्यय कीजिये/ चांदी व कलाकृतियों का विक्रय व निर्यात लाभ देगा/ उड्डयन व पर्यटन विभाग लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4, 13, 21, 30

आज किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम न उठाईये/ जुए व लोटरी में  पैसा न लगायें/ आज प्रेम प्रसंग में  माधुर्य की कमी रहेगी /बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ कलात्मक व रचनात्मक गतिविधिया आपको संतुष्टि देंगी/

अंक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा / दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/

अंक 6, 15, 24

आज आप उत्साहित रह के विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे/ व्यक्तिगत रख़ रखाव व परिवार की सुख सुविधा पर व्यय करेंगे/ एथिनिक जेवेलेरी, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स का विक्रय विशेष लाभ देगा/ आर्थिक सुदढ़ स्थिति से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/

अंक 7, 16, 25

आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ आज हवाई यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/

अंक 8, 17, 26

आज के दिन किसी विशेष बदलाव की आशा न कीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधयों पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/

अंक 9, 18, 27

आज उधार न लें ,न दें/ आर्थिक रूप से दिन जोखिम भरा है/ सहचर के साथ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/फिजुलखर्ची के कारण घर में  कलह हो सकती है/ आज आप कोई प्रियजन आपसे बिछुड़ सकता है/

www.numeropath.com




















No comments:

Post a Comment