Thursday, September 13, 2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2012

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2012


अंक 1, 10, 19, 28

आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा ,यद्यपि कुछ विरोधी तत्व आपकी आलोचना करेंगे व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ आज का दिन विदेश यात्रा के लिए व विदेश में  उच्च अध्ययन जाने हेतु अनुकूल है/ मेहमान नवाजी से भी खुशी मिलेगी/ मनोरोग विशेषज्ञ  व बालरोग चिकित्सिक, संगीतकार, योग प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आर्थिक रूप से दिन जोखिमपूर्ण है/ नव निवेश न कीजिये/

अंक 2, 11, 20, 29

आज आप दिन भर उत्साहित व उर्जावान रहेंगे व अपनी अभिरुचियों पर ध्यान दे पाएंगे/ मेहमानों व बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा/ आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग ,माडल्स, फिल्म निर्माता, एथिनिक जेवेलेरी निर्यातक, सीमेंट व पारे,राख के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 3, 12, 21, 30

आज आप संतान पक्ष की किसी चिंता के कारण व्यथित रहेंगे/ आपका कोई प्रियजन भी आपसे लम्बे समय के लिए बिछुड़ सकता है/ आर्थिक तंगी के कारण काम अटक सकते है/ आज आप मन को संयमित रखते हुए ही निर्णय ले व कोई नव निवेश न करें/

अंक 4, 13, 22, 31

आज प्रशासनिक मतभेदों के कारण परेशानी हो सकती है/अनर्गल वाद विवाद से दूरी रहिये/ अपने उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों की बात व तर्क समझने की कोशिश कीजिये/ मेहमानों व बच्चों की संगत में  आप आनंदित रहेंगे/ विदेश प्रवास के लिए व विदेश में  अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 5, 14, 23

आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये व घरेलू मामलों के निर्णय के लिए अंतरात्मा की पुकार सुनिए/ आज बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ ,संगीतकार, निर्यातक,योग व कराटे प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6, 15, 24

आज आप कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ कलाकार, कला समीक्षक, गिफ्ट सेंटर व कला दीर्घा संचालक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ एथिनिक जेवेलेरी, कलाकृतियों का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक 7, 16, 25

आज आप दिन भर उत्साहित रह कर कार्य का आनंद लेंगे/ मेहमानों की आवाजाही से माहौल खुशनुमा रहेगा/सीमेंट, पारे, एथिनिक जेवेलरी के निर्यातक विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ चर्म उत्पादों व हस्त शिल्प का निर्यात व भूरे रंग की वस्तुओं का विक्रय अतिरिक्त लाभ देगा/

अंक 8, 17, 26

आज अपने उच्च अधिकारियों से ताल मेल अपना कर चलिए/ बेवजह उलझने से हानि का अंदेशा है/ व्यवस्थित व शांत चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ध्यान दीजिये/

अंक 9, 18, 27

आज आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते कार्य शिथिल गति से पूरे होंगे/ नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज आप कुछ बैचनी सी महसूस करेंगे व सहचर से संबंधों में  भी माधुर्य की कमी खलेगी/ मन को व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये/

















/





















No comments:

Post a Comment