Sunday, April 10, 2011

ank jyotish 11.04.2011


अंक १
राजकीय मामले सुलझने  से अनुकूल पद मिलने के आसार रहेंगे/सार्वजानिक कार्यों मैं आपके कुशल नेतृत्व की झलक दिखाई देगी/आज आप रचनात्मक व् कलात्मक अभिरुचियों की और भी ध्यान दे पाएंगे/पर्यटन व् उड्डयन विभाग के लिए लाभप्रद दिन है/
अंक २
आज का दिन शान्ति से भरपूर है/आप लेखन व् कलात्मक अभिरुचियों के लिए समय निकाल पाएंगे/अपने मन की उढ़ान को खुले पंख दीजिये/आज का दिन मनोरंजन, आमोद प्रमोद व् मेहमानों की आवभगत के लिए अच्छा है/चांदी,पेंटिंग्स व् एथिनिक ज्वेलरी का विक्रय लाभ देगा/
अंक ३
आज का दिन सुरुचिपूर्ण  कलात्मक अभिरुचियों मैं बीतेगा/गतिशीलता  व् सर्जनात्मकता से पूर्ण दिन है/पर्यटन ,उड्डयन विभाग व् जेवेल्लेर्स के लिए लाभप्रद दिन है/अनुवादक व् लेखक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ४
आज का दिन आमोद प्रमोद व् मनोरंजन तथा कलात्मक  गतिविधियों के लिए उत्तम है/चित शांत  रखिये व् विवादस्पद मामलों से दूर रहिये/आज प्रशासनिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है/
अंक ५
आज प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/नेतृत्व की परवर्ती भी मुखर होगी/सामाजिक सरोकार के काम अपनी मित्र मंडली के सहयोग से सुगमता पूर्वक  कर पाएंगे/सफ़ेद  रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रय से अच्छा लाभ मिलेगा/
अंक ६
आज का दिन तटस्थ भाव से, बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/दैनिक कार्यों को सुगमता से पूरा कर पाएंगे/
अंक ७
आज सेहत की और विशेष ध्यान दें/वायु जनित  संक्रमण से परेशानी हो सकती है/आज का दिन मनोरंजन व् सैर सपाटे के लिए अच्छा है/कलात्मकता की और भी रुझान रहेगा/
अंक ८
आज प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहने का प्रयास कीजिये/आपकी नीतियों का विरोध हो सकता है/अहम पर नियंत्रण रखिये/
अंक ९
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के निर्बाध गति से बीतेगा/शांत चित से आज  के दिन का आनंद लीजिये/

No comments:

Post a Comment