अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/10/2025
=============================================अंक 1,10,19,28
आज का दिन हलचल भरा रहेगा/ मेहमानों की आवाजाही से घर में खुशी का माहौल रहेगा/ विदेश में प्रशासनिक सेवा व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ सीमेंट,पारे,खेल सामग्री, म्यूजिक अल्बम्स का निर्यात लाभ देगा/ बैंकिंग,पर्यटन, ट्रेवेल एजेंटस, निर्यातकों, वैज्ञानिकों, कोरियोग्राफर्स व् इवेंट मेनेजर्स के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशीलतापूर्ण है/ विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ बाल रोग विशेषग्य, मनोवैज्ञानिक, मनोरोग चिकित्सिक, अंक शास्त्री, कोरियोग्राफर्स, इवेंट मेनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर व् खेल सवांददाता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कुछ अनचाहे विदेशी मेहमानों की वजह से या संतान पक्ष की किसी खबर से आप परेशान हो सकते हैं/व्यवस्थित मन से समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ आज यात्रा प्रवास टाल दीजिये/ आर्थिक लेन देन की शुरुआत भी न करें/
अंक 4,13,22,31
आज का दिन गतिशील है व् आप दिन भर अत्याधिक व्यस्त रहेंगे/आज प्रशासनिक नवाचार, आविष्कारों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/ आपकी प्रशासनिक नीतियों को देश विदेश में समर्थन मिलेगा/ विदेशों में शिष्ट दल भेजने के लिए व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सीमेंट, दुग्ध उत्पादों, रेत, पारे, राख का निर्यात लाभ देगा/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए जो भी निर्णय आप लेंगे, उचित सिद्ध होगा/मनोरोग चिकित्सिक, बाल रोग विशेषग्य, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, सीमेंट व् वाद्य यंत्रों के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ योग व् रीकि की ओर रुझान रहेगा/
अंक 6,15,24
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शांतिपूर्ण ढंग से बीतेगा/ दैनिक कार्यों को शांत मन से कीजिये/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये व् अपनी मनपसंद गतिविधियों के लिए कुछ समय दीजिये/
अंक 7,16,25
आज मेहमानों की आवभगत में समय बीतेगा/ विदेश में व्यवसाय व् उच्च अध्ययन हेत जाने के लिए अनुकूल दिन है/ बालोपयोगी सामग्री, खेल सामग्री, सीमेंट, पारे, राख व् रेत का निर्यात लाभप्रद रहेगा/ इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक व् होटल व्यवसायी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/ आज बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ विवादास्पद स्थितियों से दूरी बनाये रखने की कोशिश कीजिये/ आज आपकी प्रशासनिक नीतियों का विरोध होगा/
अंक 9,18,27
मानसिक तनाव से बचिए व् योग ध्यान के लिए कुछ समय निकालिए/ आज यात्रा प्रवास टाल दीजिये/ कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से परेशानी हो सकती है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी का अंदेशा है/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment