Monday, October 6, 2025

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/12/2025

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक   15/12/2025

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण  कार्य गति कुछ शिथिल हो सकती है/ अहम के तक़राव की  वजह से कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पहचान सामाजिक सरोकार, दान पुण्य के व् राजनैतिक क्षेत्र में बढ़ेगी/ प्रेम प्रसंग  में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/


अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सरजनीय रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् मनोरंजन एवं  प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ चांदी, एथनिक ज्वेलरी ,हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, प्रिंटिंग इंक के विक्रेता, धर्म गुरु कलाकार, मीडिया, प्रकाशक, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, फिल्म निर्माता व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने की वजह से ,आप अपने प्रियजन की अतिरिक्त मांगे  पूरी करने में असमर्थ रहेंगे/  जीवन संगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आपकी रूचि आज धार्मिक कार्यों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श की ओर बढ़ेगी/  हीरे,पेट्रोल, वाहन, लोहे ,शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/


अंक 4,13,22,31

आज का दिन आपके लिए असुविधाजनक है/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये, अन्यथा जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/ वाहन चालन  में भी आज अधिक सतर्क रहिये/ सामाजिक गतिविधियों  में बिताया गया समय सुकून देगा/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की  चपलता पर काबू रखिये/ यातायात नियमों की अवहेलना व् बुजर्गों से वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  में दिया गया समय सुखद रहेगा/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप, आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ फैशन व् ग्लैमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार,गिफ्ट सेंटर्स ,आर्ट गैलरी संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति  रमेंहेंगे/


अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/  कॉस्मेटिक सर्जन्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग कला समीक्षक, हीरे,पेट्रोल, वाहन ,चर्म  उत्पादों के विक्रेता, कॉफी पार्लर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ राजनैतिक स्तर पर वादविवाद आपकी उलझनें  बढ़ा सकते हैं/ हीरे, पेट्रोल, लोहे व् वाहन के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक,आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्यगति बाधित हो सकती है./कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आप अपने किसी क़रीबी मित्र की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे / धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान  रुझान बढ़ेगा/  प्रकाशक, आध्यात्म गुरु, वास्तु विद व् ज्योतिषी , सर्जन्स, हीरे, वाहन पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com