Wednesday, December 3, 2025

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/12/2025

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/12/2025

=============================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ आंशिक भाग्यानुकूलता के परिणामस्वरूप, आज का दिन रोमांचकारी व् उर्जावान है/ साहसिक समुद्री अभियान, शिप्पिंग विभाग व् विदेश पर्यटन के लिए अनुकूल दिन है/ एक्वा गार्ड्स ,मोती व् समुद्री उत्पादों का विक्रय लाभप्रद रहेगा/ मीडिया, अनुवादक व् मनोवैज्ञानिक अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ निवास व्  व्यवसाय बदलने हेतु व् आंतरिक सज्जा हेतु उत्तम दिन है/सोने, सम्पति व् भवन निर्माण में  निवेश लाभप्रद रहेगा/आज जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/ भारी वर्षा से भी परेशानी हो सकती है/


अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्यानुकूलता से  लाभान्वित होंगे/ आज आप स्वेच्छा से पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व उठाना चाहेंगे/लेखकों,मीडिया व् कलाकारों के लिए उत्तम दिन है/नोसेना,न्यायपालिका,मर्चेंट नेवी,शिप्पिंग इंडस्ट्री व् मत्स्य पालन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/गृह उपयोगी सामग्री ,सोने,सम्पति व् प्रकाशन मैं निवेश लाभ देगा/


अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ आज कारोबार के नयी योजना का विस्तार होगा/ आपका वर्चस्व बना रहेगा/प्रशासनिक नवाचार व् अनुसंधानों के लिए अनुकूल दिन है/समुद्री उत्पादों, सफ़ेद रग की वस्तुओं का निर्यात लाभ देगा/ विदेश में अपने उत्पाद पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/ वैज्ञानिक, अनुसन्धान व् शोध कार्यों से जुड़े लोग व् शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
विदेश में  उच्च शिक्षा हेतु जाने के लिए व् विदेश में  साहित्यिक दल भेजने के लिए अनुकूल दिन है/ प्रशासनिक वर्चस्व बना  रहेगा/ गृह  व् स्वर्ण ऋण लेने देने का लिए उत्तम दिन है/ प्रसूतिगृह, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सोने व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता व् शिक्षाविद अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24

दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ आज आंतरिक सज्जा की ओर रुझान रहेगा/ सोने, सम्पति ,गृह उपयोगी वस्तुओं व् गृह  उपयोगी उत्पादों पर निवेश लाभप्रद  होगा/आज सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी/ पारिवारिक दायित्व भी सहजता से निभ जायेंगे/ आर्किटक्ट्स, प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता व् शिक्षाविद अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25
आज रचनात्मक व् कलात्मक गतिविधियों में  मन रमेगा/ समुद्री साहसिक अभियान  में रूचि रहेगी व् समुद्री उत्पादों व् सी शैल कलाकृतियों  के विक्रय के लिए तथा गृह  उपयोगी वस्तुओं व् आंतरिक सज्जा पर व्यय के लिए अनुकूल दिन है/ पारिवारिक दायित्व सुगमता से निभ पाएंगे/


अंक 8,17,26
प्रशासनिक मतभेदों व् अहम के टकराव से बचने की चेष्टा कीजिये/ समझौता तावादी नीति अपनाने में  ही लाभ है/ व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व स्वेच्छा से  निभाना चाहेंगे व् सफल रहेंगे/ गृह निर्माण,सोने व् सम्पति मे व् प्रकाशन में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 9,18,27
सामान्य रूप से दिन बीतेगा/ घर परिवार व् व्यवसाय की जिम्मेदारियां आसानी से निभ पाएंगी/ भवन निर्माता, वास्तु विद,सम्पति व् सोने के निवेशक ,फर्निशेर्स,फोटो जर्नलिस्ट्स विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहित्यिक प्रवृति विकसित होगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment