Monday, September 16, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/9/2019 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक 17/9/2019  मंगलवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज अहम पर काबू रखिये व बुजुर्गों एवं उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी की ज़रूरत है/ पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/आध्यात्मिक ज्ञान, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श में रूचि बढेगी/चांदी, हीरे, हस्त शिल्प उत्पादों, पेट्रोल, धार्मिक साहित्य के विक्रेता, मीडिया व् धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स, कला समीक्षक व् संग्रहालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्तर पर उपलब्धियां आपको प्रसन्नचित रहेंगी/ भाग्य व् कर्म आज दोनों ही आपका साथ दे रहें है/मीडिया, प्रकाशक, वास्तु विद, ज्योतिषी, पेट्रोल, हीरे, चांदी ,सम्पति, बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक, ट्रांसपोर्टर्स, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,31
आज बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/अहम पर काबू रखिये व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, उड्डयन व् होटल उद्यमी, मीडिया व् कलाकार आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चंचलता पर काबू रखने की कोशिश कीजिये व् बुजुर्गों एवं उच्च अधिकारियों की हरगिज़ अवहेलना न कीजिये/अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सामंजस्य की नीति अपनाने  की कोशिश  कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/अनर्गल वादविवाद, आग,गर्मी व् शोर्ट सर्किट से परेशानी का अंदेशा है/सम्पति स्थान्तरण भी फिलहाल स्थगित कीजिये/ अनाज गोदाम के मालिक, पावर ग्रिड्स व् फायर ब्रिगेड अपेक्षाकृत असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज आप अपनी बात सुगमता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों व् धार्मिक साहित्य के अध्ययन व् वास्तु ज्ञान में रूचि बढेगी/ सर्जन्स, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, हीरे, पेट्रोल व् चांदी के विक्रेता अतिरिक्त अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक ८,१७,२६
आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष परामर्श व् वास्तु ज्ञान में  भी रूचि बढेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/ बहु रंगी भू उत्पादों, लोहे, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, सर्जन्स, मीडिया, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी व् आपकी राय का मान होगा/सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग, भू उत्पादों, नवरत्न, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

No comments:

Post a Comment