Wednesday, January 16, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/1/2019 शुक्रवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/1/2019 शुक्रवार   


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कुछ खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर  कुछ परेशानी का अंदेशा है व् नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर से अपव्यय व् वैचारिक मतभेद के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/  लोग आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/

अंक 2,11,20,29
सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वाद  विवाद से दूर रहिए / कॉस्मेटिक्स, चर्म उत्पाद, कॉफी व् चोकोलेट्स का विक्रय फायदा देगा/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतंत्र  रूप से निर्णय लेते हुए ,अपनी बात मनवा पाएंगे; परन्तु  कुछ अपयश का अंदेशा  है/आज न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों,कृषकों,भू गर्भ शास्त्रियीं के लिए अनुकूल  दिन है/ सम्पति व् बहु रंगी वस्तुओं का विक्रय लाभ देगा/ आज किसी प्रकार का ऋण न ले न दे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आप अपने जीवन साथी की भावनाओं को अनदेखा न करें व् दिखावे के चक्कर में  अपव्यय  न करें/ कुछ लोग आज आपकी नीतियों का विरोध कर सकते हैं/ शांत चित से विवादास्पद मामले सुलझाने का प्रयत्न करें/ आज कलाकृतियों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं का विक्रय लाभकारी रहेगा/ अनुसन्धान व् सामाजिक क्रियाकलापों से कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज आप गुस्से पर काबू रखें/ छोटी छोटी बातों पर उलझने से आपको ही परेशानी  होगी/ आज सम्पति में भी निवेश न करें/ व्यवसायिक व् पारिवारिक जिम्मेदारियां सामान्य  रूप से पूरी कर पाएंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य  की ओर अधिक ध्यान  दीजिये/ आज आंशिक भाग्यानुकूलता से  आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ आंतरिक सज्जाकार, वास्तु शास्त्री, भवन निर्माता, कला समीक्षक , सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व्  ग्लेमर  जगत अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं व् कॉस्मेटिक्स, लेदर बैग्स का विक्रय लाभ देगा/ सम्पति से जुड़ी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर  अधिक  ध्यान दीजिये व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ आपके व्यक्तित्व का प्रभाव पड़ेगा व् प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/ एथिनिक ज्वेलरी,काफी, कॉस्मेटिक्स व् तम्बाकू का व्यापार लाभ देगा/ आज अपने घर की सज्जा के लिए समय निकालिए/

अंक 8,17,26
आज आपका ध्यान धार्मिक क्रियाकलापों में  रहेगा; दान पुन्य पर भी खर्च करंगे/ वास्तुकार,भवन निर्माता, वाहन व्यापारी, पेट्रोल  व्  सरसों के तेल के विक्रेता लाभ प्राप्त करेंगे/ आप स्वतंत्र  रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात  दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/

अंक ९, १८, २७
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे' परन्तु कुछ अपयश का सामना करना पड़ सकता है/आज बचते बचते भी जीवन साथी से कलह का अंदेशा है/आज आर्थिक जोखिम भी न उठाईये/ पत्रकारों, कृषक वर्ग, भवन निर्माण, फोटो जर्नलिस्म  व् आध्यात्मिकता से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल दिन है/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/
==================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
RAJNI CHHABRA
Sr.NUMEROLOGIST
www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment