Thursday, December 6, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 9/12/2018 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 9/12/2018 रविवार

अंक १

आज के दिन आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा/ प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे/ विदेश में  नौकरी व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ समाज सेवा के कार्यों में मित्र मंडली का सहयोग जुटा लेंगे/

अंक २

आज सम्पति निवेश स्थगित कर दें व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी भी न करें/योग ध्यान व् रिकी के लिए अनुकूल दिन है/सीमेंट,पारे व् राख का निर्यात अतिरिक्त लाभकारी रहेगा/बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ,खेल जगत से जुड़े लोग, संगीत व नृत्य निर्देशक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३

आज के दिन आपकी रूचि आध्यात्मिक कार्यों मैं विकसित होगी/सेना व न्यायपालिका के लिए भी विशेष अनूकल दिन है/परन्तु आज संतान पक्ष की कोई परेशानी आपको चिंतित कर देगी/व्यवस्थित मन से समस्या का समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/आज विदेश यात्रा के कार्यक्रम में  बाधा आ सकती है/

अंक ४

प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/विदेश में सांस्कृतिक दल भेजने हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/आज सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे/निर्यातक व् पर्यटन विभाग विशेष लाभ कमाएंगे/बालरोग व मनोरोग  विशेषज्ञ अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ५
आज आप अपनी गणनात्मक योग्यता का भर पूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए कीजिये/अपनी अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप संतान पक्ष के लिए जो भी निर्णय करेंगे, उचित सिद्ध होगा/परन्तु आज सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया न कीजिये/सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/

अंक ६
आज अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/बेवजह उलझने से आप ही परेशानी में रहेंगे/सम्पति निवेश भी स्थगित कर दीजिये/आज किसी भी नयी शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं/केवल दैनिक क्रिया कलापों पर शांत मन से ध्यान दीजिये/

अंक ७

आज क्रोध पर नियन्त्रण रखिये/सेहत व् आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम ही देगी/मनोरोग व  बालरोग विशेषज्ञ व् पर्यटन विभाग तथा निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८

आज आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय ले पायेंगे, परन्तु क्रियान्वन में परेशानी का अंदेशा है/आज धार्मिक कार्यों व् धर्म अध्ययन में  रूचि रहेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद व् भू सर्वेक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/आज आप बुजुर्गों की सेवा की ओर विशेष ध्यान दीजिये/प्रशासनिक मतभेदों से दूर रहिये/विवादस्पद स्थितियों से दूरी रखिये/

अंक ९

आज आध्यात्मिक गतिविधियाँ आपकी रूचि का केंद्र रहेंगी/कृषक वर्ग,सेना ,भू सर्वेक्षक, फोटो जर्नलिस्ट,वास्तुविद, धर्म गुरु, ईंधन ,नवरतन विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति मेंआज  रहेंगे/परन्तु मानसिक तनाव के चलते आज आप अपनी अभिरुचियों को समय नहीं दे पाएंगे/आज यात्रा प्रवास भी स्थगित कर दीजिये/

No comments:

Post a Comment