Tuesday, December 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/12/2018 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/12/2018 शुक्रवार 



अंक 1,10,19,28
आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली से लाभान्वित हो सकते  है/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून  देगा/प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी /आज नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक , निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/विदेश भ्रमण हेतु व् विदेश में उच्च अध्ययन ,इवेंट मैनजमेंट व् खेल स्पर्धा में  भाग लेने हेतु अनुकूल दिन है/फैशन व् ग्लेमर, खेल जगत से जुड़े लोग, कला समीक्षक ,कोरियोग्राफर्स ,सेक्सोलोजिस्ट, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों, एथिनिक  जेवेलेरी के विक्रता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अनमने रहेंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी आपकी कार्य गति शिथिल कर सकती है,परन्तु अपने सीमित साधनों से काम बनाने की कोशिश कीजिये व् किसी से भी हरगिज़ उधार न लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
मेहमान नवाजी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/प्रशासनिक नवाचारों  व् अनुसन्धान के क्षेत्र में रूचि बढेगी/आरम्भ में आपकी प्रशासनिक नीतियों को कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है /आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल  है/विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित कर सकते है/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान देते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध  होंगे/अपनी  योग्यता पर भी पूरा भरोसा कीजिये व् व्यवसाय विस्तार की नव नीतियाँ निर्धारित  कीजिये/बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, नृत्य निर्देशक, इवेंट मेनेजर्स ,विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत  आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे /भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी /तम्बाकू, चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्ट, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/,सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/विदेश में  उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक प्रस्तुति,खेल स्पर्धा, इवेंट मेनेजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ निर्यातक ,पर्यटन सेक्टर, फैशन व् ग्लेमर जगत, मनोरोग व्  बालरोग चिकित्सिक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़  सकती है/उच्च अधिकारीयों व् बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी /आज किसी भी प्रकार का नव निवेश  न कीजिये /

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment