Sunday, October 7, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/10/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/10/2018 मंगलवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से सम्पन्न होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व्  सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ  सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20, 29
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति  विशेष सचेत रहिये/  ज्वर, चर्म विकार या रक्त विकार एवं क्रोध से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती हैं/ कृषक वर्ग भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेगा/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति सचेत रहिये/ भाग्य  अनुकूलता के फलस्वरूप आज आप अस्वस्थता के बावजूद दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार व  स्त्री रोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ स्वतन्त्रता पूर्वक निर्णय लेते हुए आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, कवि, अनुवादक, धर्म प्रचारक , सैन्य दल, न्यायपालिका, कृषक वर्ग, भू शोधार्थी, एयर लाइन्स, ईंधन व् कृषि उत्पादों के विक्रेता, सोने, सम्पति के विक्रेता व् कुटीर उद्योगपति ,वास्तु विद व् ज्योतिषी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत मन से कुछ समय आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व रचनात्मक गतिविधियों में दे पाएंगे/ एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, अनुवादक, कवि व् कलाकार, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14, 23
आज मन की चपलता व् क्रोध पर काबू रखिये/ अनर्गल वाद विवाद, सम्पति से जुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सेहत व् आहार के प्रति भी अधिक सचेत रहिये/ अनाज गोदाम व्  कृषक वर्ग आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आज कोई भी प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से स्थगित करते आये स्वास्थ्य परीक्षण को अब और अधिक टालना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया अथवा सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये व् आज कोई भी प्रोजेक्ट्स शुरू न कीजिये/भाग्य अनुकूलता से आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व अस्वस्थता के बावजूद, निभा पाएंगे/

अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये व् क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति स्थान्तरण या सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ भाग्य अनुकम्पा से आज आप अस्वस्थता के बावजूद पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/साहत्यिक, धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में मन रमेगा/ आज आप व्यवसायिक व् पारिवारिक क्षेत्र में अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, सोने, हीरे , ईंधन व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्म गुरु, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका, कृषक वर्ग व् भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप स्वतंत्रता पूर्वक निर्णय लेते हुए,  व्यवसायिक व् पारिवारिक क्षेत्र में अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक , व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ सोने, हीरे , ईंधन व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्म गुरु, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका, कृषक वर्ग व् भू शोधार्थी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment