Monday, October 15, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/10/2018 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/10/2018 गुरुवार  

एक झलक आगामी दिन की

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/  व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ ज्वर,रक्त विकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/ क्रोध पर भी नियन्त्रण रखने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अस्वस्थता के बावजूद, आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में  भी मन रमेगा/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार , कृषक वर्ग, रिहायशी व् कृषि भूमि व् सोने के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ सोने, हीरे, नवरतन ,सम्पति, वाहन, पेट्रोल , कुकिंग गैस , भू उत्पादों, कृषि भूमि के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, सेना , न्यायपालिका,सर्जन्स, प्रसूतिगृह , आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ भाग्य सभी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/कुल मिला कर दिन सामान्य है/
अंक 5,14,23
आज क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये / सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/  सेहत व् आहार की ओर भी अधिक ध्यान दीजिये/ सोने व्  गृह उपयोगी सामग्री  के विक्रेता, नर्सिंग होम्स ,गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकता है/ आहार की ओर भी लापरवाही न बरतिए / भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद,अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/  साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ सोने ,सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पाति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज  प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 7,16,25
आज शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहिये/ आहार की ओर भी अधिक ध्यान दीजिये/क्रोध व् मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आर्किटेक्ट्स,  जर्नलिस्ट, साहित्यकार, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आपकी प्रतिष्ठा पारिवारिक, कारोबारी व् सामाजिक क्षेत्र में  बढ़ेगी/ कृषि शोधार्थी, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, मीडिया,प्रकाशक,सोने, हीरे, नवरतन, ईंधन, बारूद के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, हीरे नवरतन, कृषि उत्पादों, ईंधन, बारूद के विक्रेता, भू शोधार्थी, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स,सेना, न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट, वास्तुविद व् भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर परिवार में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment