Sunday, October 7, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/10/2018 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/10/2018 बुधवार


अंक 1,10,19,28
आज आपका  प्रभुत्व बढ़ेगा/ राजनीतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेश में राजनीतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल भेजने, उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष उत्तम दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध उत्पादक व् वितरक, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफर्स, इवेंट मैनेजर्स व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप सामाजिक क्षेत्र व् प्रबंधन गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी व् बच्चों के साथ यादगार समय बिता पाएंगे/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, नर्सिंग होम्स, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोग एवं इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा हैं/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी रहेगी/ विदेश यात्रा कार्यक्रम में भी बाधा का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक स्तर कुछ मतभेद का अंदेशा है, परन्तु अंततः आप भाग्य अनुकम्पा के फलस्वरूप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/विदेश यात्रा हेतु उत्तम दिन है/ इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स, मनोचिक्त्सिक व्  नर्सिंग होम्स, स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, अनुसन्धान कर्ता व् सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग एवं पर्यटन उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेल वर्ग, मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, बैंकर्स व् लोन एजेंट्स, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश भ्रमण व विदेश में उच्च अध्ययन, व्यवसाय विस्तार व् नयी नौकरी हेतु जाने के लिए व् वाक इन इंटरव्यू हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप किसी भाग्य अनुकम्पा की आशा में भी न रहिये/ दैनिक दायित्व सहज मन से निभाने के बाद, कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से विदेश भ्रमण व  सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/ विदेश में बसे किसी प्रियजन के सुखद समाचार मिल सकते हैं/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, नयी नौकरी व् उच्च अध्ययन हेतु विदेश जाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 8,17,26
 आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा  राजनीतिक क्षेत्र में वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ आज कोई भी प्रोजेक्ट्स शुरू न किये, व्यवस्थित मन से दायित्व सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या या आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ किसी को भी आज उधार न दीजिये और न ही कोई नवनिवेश कीजिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment