Thursday, September 6, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/9/2018 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/9/2018 रविवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न होने से आप शान्त चित रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, मीडिया अनुवादक, कलाकार, दुग्ध उत्पादों, सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता , राजनेता व् एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिये/ उच्च ज्वर, रक्त विकार, चर्म विकार व् क्रोध आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं/ कलाकार, कवि, मीडिया टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स,चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको  आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ साहित्य, कला ,समाज सेवा व् धार्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में आप अपनी पहचान बना पाएंगे/ कलाकार, कला दीर्घा संचालक, मीडिया,  प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, चांदी, नवरतन, ईंधन, बारूद  के विक्रेता, कृषक वर्ग ,धर्म गुरु, सेना व् न्यायपालिका, भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों व् रिश्तेदारों के साथ और अधिक आत्मीयता के आसार हैं/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की, साहित्यिक व् रचनात्मक गतिविधियों में भी दे पाएंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, मीडिया, कला समीक्षक, कलाकार, चांदी के विक्रेता व निर्यातक, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
स्वास्थ्य व् आहार के प्रति लापरवाही न बरतिए/ आजं अनर्गल  वादविवाद व् सम्पति से  जुडी मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/ किसी भी नए प्रोजेक्ट के लिए दिन प्रतिकूल है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ  सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की क्षेत्र में कुछ पहचान बना पायेंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे सवास्थ्य परीक्षण को और टालना आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/ सम्पति से जुड़ी  कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् क्रोध पर काबू रखिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ किसी एलर्जी ,वायु जनित संक्रमण, चर्म  विकार, रक्त विकार या उच्च ज्वर से परेशानी का अंदेशा हैं/  सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद के आज प्रतिकूल परिणाम मिल सकते है/ संयमित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिए /
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक  गतिविधियों, वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी/ फोटो  जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक, नवरतन, ईंधन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 9,18,27
आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् उसे कार्यान्वित करने में सक्षम रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ कृषक वर्ग,  भू शोधार्थी, नवरतन, ईंधन, बारूद के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका, फायर ब्रिगेड, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद व् धर्म प्रचारक, मीडिया एवं फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment